दिल्ली

अशोक विहार: प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति: डॉ. एन. पी. शुक्ला

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: आदर्श रामलीला कमेटी अशोक विहार फेस-2 में दशरथ कैकई संवाद व राम बनवास कि लीला का मंचन निपुण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। कंप्यूटरराइड यंत्रों, लेजर लाइट व एलईडी स्क्रीन के सहयोग से सुंदरबन, भव्य एवं खूबसूरत महल दिखाया गया। रामलीला का उद्घाटन डॉक्टर एन.पी. शुक्ला वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के पूर्णकालिक तकनीकी सदस्य व सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ एन पी शुक्ला ने कहा कि राम का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति है, उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए राजमहल को छोड़ दिया। प्रभु राम ने नियम त्याग का एक आदर्श स्थापित किया। अध्यक्ष अशोक गर्ग व महामंत्री अनिल यादव ने दर्शकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग हेतु अपील की। कार्यक्रम में देवराज, बी पी गर्ग, चंदन शर्मा मौजूद रहे।

नितिन बत्रा,प्रदीप गोयल, प्रवीण कुमार सिंह,देवेंद्र गुप्ता, संदीप खंडेलवाल, आनंद गुप्ता,श्रवण सिंघल ,विनोद अग्रवाल, श्याम सुंदर,उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button