अयोध्या दीपोत्सव - उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने रामलला का किया दर्शन, कहा राम मंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर का है संकल्प

अयोध्या। एआईएन
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रीरामलला के दर्शन के उपरांत कहा राममंदिर के साथ राष्ट्र मंदिर का निर्माण हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सरकार रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रही है।दीपावली समाज को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का महापर्व है।
केशव मोर्या ने कहा कि अयोध्या को उसके मूल स्वरूप को स्थापित करना हमारी सरकार का संकल्प है।भगवान श्रीराम हमारे आदर्श है। रामराज्य को धरातल पर स्थापित करने के ही दीपोत्सव कार्यक्रम है।त्रेतायुग को कलयुग मे उतरता देख समाज मुदित और प्रसन्नचित्त है।
उन्होंने कहा श्रीराम के चरणों मे श्रद्धानिवेदित करने के लिए बार-बार आता हूं। हम अपने संकल्प को स्मरण करते हैं।हम भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति सदेव नतमस्तक है कि उन्हो ने हमे समाज और राष्ट्र के नवनिर्माण मे एक गिलहरी की भांति अपने दायित्वों के निर्वाहन के लिए सेवा प्रदान किया। उन्होंने कहा अयोध्या हमारे हृदय मे है।यह हमारी कर्मस्थली रही है।इस पवित्र नगरी ने हमे सामाजिक जीवन मूल्यो के रक्षण संवर्धन की प्रेरणा प्रदान की है।हम सभी इसके श्रृणि हैं। प्रभु श्रीराम का मानव जगत के साथ जो संबंध रहा है।उसे धरातल पर आज और भी मजबूती के साथ स्थापित करना होगा।
भगवान श्रीराम ने लंका पर विजय प्राप्त कर सम्पूर्ण मानव को असत्य से संघर्ष करने की राह दिखाई है।समाज भी इसे आत्मसात करे। श्री मौर्य अयोध्या मे आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम मे समलित होने से पूर्व रामलला हनुमान गढी का दर्शन किया।इस दौरान उनके साथ विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा भाजपा नेता विपुल पांडेय,आलोक सिंह "रोहित" पुजारी रमेश दास,राजूदास थे। रंग महल महंत रामशरण दास से लिया आशीर्वाद रामलला दर्शन मार्ग पर स्थित प्रमुख मंदिर रंग महल में उपमुख्यमंत्री मौर्य ने पहुंच कर हुच महंत रामशरण दास आशीर्वाद का लिया । कारसेवकपुरम् पंहुच कर विहिप केन्द्रीय सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण सिंह का आशिर्वाद लिया। इस दौरान विहिप केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज ,शिवदास, वीरेन्द्र कुमार ने स्वागत किया।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT