सपा ने सुशील पांडेय 'कान्ह जी' को बनाया जिला प्रवक्ता

- पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने मनोनयन पत्र सौंपा
बलिया । एएनएन (Action News Network)
टीडी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व शिक्षक नेता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्ह जी' को समाजवादी पार्टी का जिला सचिव व प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने गुरुवार को उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। सुशील कुमार पांडेय 1993 में टीडी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
इसके बाद जिले की शिक्षक राजनीति में मजबूत दखल रखते हैं। सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने प्रवक्ता का मनोनय पत्र सौंपते हुए कहा कि छात्रों व शिक्षकों के लिए संघर्ष में सदैव आगे रहने वाले सुशील कुमार पांडेय 'कान्ह जी' को समाजवादी पार्टी का जिला प्रवक्ता का दायित्व देते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है।
कहा कि मैं और श्री कान्ह जी टीडी कालेज के छात्रसंघ में अध्यक्ष और महामंत्री के रूप में छात्र जीवन में एकसाथ रहे। अब मुख्यधारा की राजनीति में भी एक ही विचारधारा से जुड़े हैं। उम्मीद जतायी कि ये पार्टी की रीतियों-नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे। जिससे पार्टी का विकास होगा। गौरतलब है कि सुशील पांडेय कान्ह जी इसके पहले भी जिला प्रवक्ता का दायित्व निभाते रहे हैं। उनके दोबारा मनोनयन से पार्टीजनों में हर्ष है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT