
आनंदमय हुआ बांकनेर वार्ड, मिला जनता का प्यार
नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
बांकनेर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद खत्री का चुनाव अभियान जोरों पर है। आनंद खत्री जब चुनाव प्रचार करने निकलते हैं तो ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा का पूरा बांकनेर वार्ड उनके साथ चल पड़ा है। आनंद खत्री को जैन समाज से मिला पूर्ण समर्थन: आनंद खत्री को हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हो रहा। इसी कड़ी में स्वतंत्र नगर स्थित छाया पैलेस में जैन समाज द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां फूल-माला व नोटों की माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मौजूद जैन समाज के लोगों ने एक स्वर में आनंद कुमार खत्री को भारी बहुमत से जिताने का वायदा किया। इस मौके पर जैन समाज द्वारा सुंदर झांकियों व प्रसाद का भी वितरण किया गया।
वहीं पदयात्रा के दौरान जगन भारद्वाज द्वारा आनंद कुमार खत्री का भव्य स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर जगन भारद्वाज ने कहा कि आनंद कुमार खत्री सुलझे हुए सामाजिक व्यक्ति हैं और सभी के सुख-दुख में शामिल होते हैं। इनका व्यवहार ही इनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को आनंद खत्री को वोट देकर विजयी बनाने का संकल्प लें। हर कोई अपने आप को आनंद खत्री से जुड़ा हुआ महसूस करता है। आनंद खत्री के चुनाव प्रचार को देखकर ऐसा प्रतित हो रहा मानो पूरा बांकनेर वार्ड उनके लिए कदमताल कर रहा हो।
आनंद के साथ बांकनेर वार्ड कर रहा कदमताल आनंद खत्री के पदयात्रा, जनसंपर्क के साथ-साथ जनसंवाद में जनसैलाब उमड़ रहा। आनंद भी कांग्रेस की नीतियों के साथ वार्ड के लिए अपने विकासशील विचारों को जनता के समक्ष रखते हैं। इस दौरान आनंद खत्री विरोधियों पर भी निशाना साधते दिखाई देते हैं।