निर्बाध पेट्रोलियम आपूर्ति के साथ गांवों को सैनिटाइज भी कर रही है बरौनी रिफाइनरी
बेगूसराय । एएनएन (Action News Network)
वैश्विक महामारी कोरोना से उत्पन्न स्थिति के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की बरौनी रिफाइनरी ना केवल निर्बाध रूप से पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन और आपूर्ति कर रही है बल्कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बेगूसराय के लोगों को बचाने के लिए भी लगातार क्रियाशील है। इसके लिए रिफाइनरी विभिन्न स्तरों पर काम कर रही है। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए बरौनी रिफाइनरी के आस-पास के ग्रामीणों को सुरक्षित करने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों को सैनिटाइज करने का कार्य चल रहा है। रिफाइनरी के उप महाप्रबंधक (अग्नि एवं सुरक्षा) के. के. झा के नेतृत्व में फायर टेंडर के माध्यम से रिफाइनरी के कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। अग्नि एवं सुरक्षा टीम अब तक केशावे, बीहट, गोविंदपुर, मोसादपुर, हरपुर, मकरदही, तेरहपाई, देवना को सैनिटाइज कर चुकी है।
इसके अलावा रिफाइनरी ने बरौनी मार्केटिंग टर्मिनल, बरौनी कानपुर पाइपलाइन पम्प स्टेशन, एलपीजी बोटलिंग प्लांट, पेट्रोल उत्पादों के परिवहन करने वाले रेलवे वैगन को भी सैनिटाइज किया गया है। सैनिटाइजेशन का यह अभियान नियमित रूप से जारी है तथा समय-समय पर सभी जगहों पर किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन कार्य में बरौनी रिफाइनरी के गुरुशरण एवं वाहन अनुरक्षण एजेंसी सुपरवाइजर अरविन्द कुमार के साथ टीम लगी हुई है। कॉर्पोरेट संचार प्रबंधक अंकिता श्रीवास्तव ने बताया कि बरौनी रिफाइनरी हमेशा ही बेगूसराय वासियों के हित में कार्य करने को तत्पर रहती है।
एक जिम्मेदार कॉर्पोरेशन की यूनिट होने के नाते बरौनी रिफाइनरी, बेगूसराय के आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा बेगूसराय वासियों के स्वास्थ्य के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर करती रहती है। इंडियन ऑयल ने हमेशा देश की संकट की घड़ी में आगे बढ़ते हुए देश की सेवा की है तथा इसका हर एक काम देश के नाम है। कोरोना की वजह से फैली वैश्विक महामारी के दौरान भी बरौनी रिफाइनरी, बिहार एवं नेपाल में पेट्रोलियम उत्पादों पेट्रोल, डीजल, एलपीजी का उत्पादन तथा निर्बाध आपूर्ति और अपने कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT