लाॅकडाउन में हेयर सैलून बंद रहने से नाई बेरोजगार, होम सर्विस शुरू

मेरठ । एएनएन (Action News Network)
कोरोना के कारण लागू लाॅकडाउन के कारण उद्योग-धंधे बंद हैं और व्यापार चौपट हो गए हैं। इसका बड़ा असर हेयर सैलून पर भी पड़ा है। दुकान बंद होने से लाखों बारबर (नाई) बेरोजगार हो गए हैं। अपना आर्थिक संकट दूर करने और लोगों की सुविधा के लिए नाइयों ने घर-घर जाकर काम शुरू कर दिया है। इस सुविधा के बदले में उन्होंने अपना पारिश्रमिक भी बढ़ा दिया है। लाॅकडाउन के कारण दूध, दवा, फल, सब्जी, किराना, पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी तरह का व्यापार ठप हो गया है। माॅल, इलेक्ट्राॅनिक्स दुकान, हेयर सैलून, ड्राईक्लीनर्स, मशीनरी, होटल, ढाबा आदि तमाम दुकानें बंद हो गई है। हेयर सैलून बंद होने से लाखों लोग एक ही झटके में बेरोजगार हो गए। नाईयों के सामने अपनी गुजर-बसर का भी संकट गहरा गया है। हेयर सैलून बंद हो जाने से लोगों को भी भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
घर-घर जाकर काम शुरू किया
हेयर सैलून बंद होने पर जब आर्थिक संकट पैदा हुआ तो नाई का काम करने वालों ने इसका हल निकाल लिया। नाईयों ने घर-घर जाकर बाल काटने और शेविंग का काम शुरू कर दिया। लोग भी अपने परिचित नाई को बुलाकर बाल कटवा रहे हैं तो नाई भी अपने घर के आसपास के लोगों के घर जा रहे हैं। घर पर सर्विस देने के बदले नाईयों ने अपना पारिश्रमिक भी बढ़ा दिया है। पल्लवपुरम फेज 2 के बारबर कृपाल का कहना है कि दुकान बंद होने से गुजारे का संकट पैदा हुआ तो उन्होंने घर-घर जाकर काम करना शुरू कर दिया। अब कम से कम भूखे मरने का संकट तो नहीं रहेगा
सुरक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं लोग
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन ने हेयर सैलून को बंद किया। हेयर सैलून के जरिए कोरोना फैलने के अवसर ज्यादा है। ऐसे में अपने घर पर आ रहे नाइयों से बाल कटवाने या शेविंग करवाने से पहले लोग सुरक्षा के उपाय अपना रहे हैं। लोग अपने घर के कपड़े का प्रयोग कर रहे हैं तो शेविंग उपकरणों को सेनेटाइजर से सेनेटाइज कर रहे हैं। नाई को फेसमास्क पहनने के बाद ही घरों में घुसने दिया जा रहा है। शास्त्रीनगर निवासी नितिन का कहना है कि सुरक्षा के उपाय करते हुए वह नाई को घर में प्रवेश करने दे रहे हैं। इसके बदले नाई पारिश्रमिक भी ज्यादा ले रहे हैं।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT