आरक्षण को लेकर संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बंद रहा बस्तर

X
Action India13 Nov 2019 12:45 PM GMT
जगदलपुर। एएनएन (Action News Network)
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को बस्तर बंद आम तौर पर सफल रहा। पिछड़ा वर्ग को सरकारी नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर किए जाने वाले बंद के दौरान सुबह साढ़े 7 बजे संयुक्त मोर्चा के सदस्य बंद करवाने निकले थे।
दोपहर 12 बजे हाता मैदान में सभा के बाद यहां से रैली निकालकर मोर्चा के सदस्य कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद रैली की शक्ल में ही सभी सदस्य वापस हाता मैदान लौट गये। वहीं बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने भी बंद का समर्थन किया था।
Next Story