हरियाणा

बेस्ट पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मान

  • एडीजीपी ने कार्यालय में सम्मान पट्ट पर लगवाए फोटो
  • कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारी ही जनता का विश्वास जीतने में सक्षम : एडीजीपी

हिसार। हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने रेंज के उच्च आचरण, कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस कार्य के लिए उन्होंने रेंज कार्यालय में सम्मान पट्ट तैयार करवाया है, सम्मान पट्ट पर ऐसे आदर्श पुलिस अधिकारियों के फोटो लगाए गए हैं जो काम के प्रति निष्ठावान है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने कहा कि कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारी निष्पक्ष होता है। निष्पक्षता के साथ निडरता आती है जो पुलिस अधिकारी का मुख्य गुण है। उन्होंने कहा सच्चाई के साथ अपने दायित्व का निर्वाह करने पर ही जनता का विश्वास जीता जा सकता है।सच्चाई से ही साहस व शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि कर्तव्यपरायण पुलिस अधिकारियों को समय-समय उत्साहवर्धन व सम्मान मिलना चाहिए ताकि अन्य पुलिस अधिकारी भी इससे प्रेरित हो सकें।

रेंज कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव के निर्देशों के तहत रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों ने अपने-अपने जिले से एक-एक राजपत्रित अधिकारी, आदर्श थाना प्रभारी, कार्यकुशल अनुसंधान अधिकारी व अच्छी ट्रैफिक ड्यूटी कर सडकों को सुरक्षित बनाने वाले ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम भेजे हैं। हिसार रेंज के निम्न राजपत्रित अधिकारियों के नाम व फोटो लगे एडीजीपी कार्यालय के सम्मान पट्ट पर नरवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं हिसार में कार्यरत कुलदीप सिंह, हांसी के डीएसपी रहे विनोद शंकर, आदर्श थाना प्रभारी के रूप में सम्मान पट्ट पर नाम पाने वालों में बरवाला थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिह, उप निरीक्षक एवं आजाद नगर थाना प्रभारी रमेश कुमार, हांसी शहर थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार, पिल्लूखेड़ा थाना के उप निरीक्षक बीरबल के नाम शामिल है।

इसके अलावा कार्यकुशल अनुसंधान अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक भागवंती, मुख्य सिपाही धर्मबीर, महिला सहायक उप निरीक्षक गीता, ईएचसी बिजेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह, मुख्य सिपाही संदीप सिंह शामिल है। इसी तरह यातायात प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों में इएसआई जयबीर सिंह, इएसआई अशोक कुमार, इएचसी जगदीश कुमार, इएसआई रामनिवास, इएचसी राजेश, उपनिरीक्षक शिवकुमार, इएसआई बलवंत, मुख्य सिपाही राजेन्द्र सिंह व सिपाही सतीश शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button