पुराने कुएं से गौवंश का अवशेष मिलने से मचा हड़कम्प

- पुलिस ने अवशेष को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
- अज्ञात लोगों के खिलाफ़ दर्ज होगा मुकदमा, ली गई तहरीर
भदोही । एएनएन (Action News Network)
यूपी के भदोही जिले में शनिवार की सुबह एक कुएं से गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कम्प मच गया। इस तरह की ख़बर फैलते ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सूखे कुएं से अवशेष निकलवा कर जांच के लिए भेजा है। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा भी दर्ज करेगी। भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के बिहियापुर गांव निवासी अशोक कुमार उपाध्याय ने पुलिस को सूचना दिया कि हमारे बगीचे के पास पुराने कुएं से बदबू उठ रही है। जिसमें किसी पशु का वध कर उसके अवशेष को कुएं में डाल दिया गया है। यह अवशेष गौवंश का है। इस सूचना पर सक्रिय पुलिस मौके पर पहुँच गई। बाद में कुएं से अवशेष को बाहर निकलवाया गया। पूरे अवशेष से मांस और चमड़ी गायब थी।
अशोक उपाध्याय के अनुसार किसी शरारती तत्व ने अवशेष को रात में डाला है। यह गोवंश के सिर का हिस्सा और कान भी है। सिर के हिस्से पर कोई चमड़ी नहीँ मिली है। शनिवार की सुबह बदबू उठने से कुएं के पास गया तो यह यह धड़ दिखाई दिया। सुरियावां कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से अवशेष को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले अज्ञात लोगों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुएं से बरामद अवशेष किसी पशु का है। लेकिन मुंह के हिस्से से चमड़ी गायब होने से यह कहना मुश्किल है कि अवशेष गौवंश का ही है। वह नीलगाय या किसी दूसरे पशु का भी हो सकता है। लेकिन गौवंश से भी इनकार नही किया जा सकता है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने बाद ही स्थित साफ होगी। लेकिन कुआं पुराना और सूखा है। उसमें गंदगी का अम्बार है। पुलिस ने ले लिया है और मुकदमा दर्ज करेगी।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT