दिल्ली

भलस्वा वार्ड: देवेन्द्र यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक यादव के कार्यालय किया उद्घाटन

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
बादली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले भलस्वा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस कार्यालय का उद्घाटन बादली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक देवेन्द्र यादव ने किया।

इस मौके पर देवेन्द्र यादव ने लोगों को समझाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के राज में आज दिल्ली की जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज दिल्ली में रहने वाले बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिल रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी के कार्यों से जनता खुश नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किये थे। लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी अशोक यादव ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वह करके दिखाती है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि आप मुझे समर्थन करें, मैं क्षेत्र का विकास करके दिखाउगां।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button