हरियाणा

भारत विकास परिषद् की हरियाणा उत्तर प्रांतीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

टीम एक्शन इण्डिया/ कुरुक्षेत्र (दलबीर मलिक)
भारत विकास परिषद् हरियाणा उत्तर प्रान्त की प्रान्तीय कार्यशाला का आयोजन रविवार को गीता ज्ञान संस्थान के परिसर में कुरुक्षेत्र शाखा के द्वारा किया गया कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यातिथि परम पूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, कार्यक्रम के अध्यक्ष व परिषद के क्षेत्रीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल के कर कमलों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। सविता सेठ द्वारा वन्देमातरम् का गायन किया गया।

मंच का संचालन कार्यशाला के प्रांतिय संयोजक डॉ अशोक चौधरी और कुरुक्षेत्र शाखा के सचिव अतुल गोयल ने किया, कार्यशाला में उत्तर हरियाणा भारत विकास परिषद् की 48 शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी ज्ञानानन्द महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् का पाँच सूत्र सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण द्वारा भारत के कोने कोने में भारतीय संस्कृति का संदेश पहुंच रहा है जिससे आम जन सहित युवा पीढ़ी काफी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि भागवत गीता भी मानव सेवा का संदेश देती है सभी प्रबुद्ध जनों को गीता गीता का अध्ययन जरूर करना चाहिए।

गीता में जीवन की हर समस्या के समाधान का वर्णन मिलता है क्षेत्रीय महासचिव उत्तर क्षेत्र -2 व कार्यक्रम के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद् व सामाजिक संगठनों में कार्यकर्ता ही रीढ़ की हड्डी और आधारस्तंभ होते हैं। कार्यकर्ता का चयन, उसके निर्माण का वातावरण उपलब्ध करवाना और कार्यकर्ता के अंदर नेतृत्व के गुण किस माध्यम से विकसित किए जाए इस उद्देश्य के लिए ही कार्यशाला का आयोजन किया जाता है ताकि कार्यकर्ता जमीन से जुड़े और समाज कार्य करे।

इस अवसर पर शाखा संरक्षक रतनचंद सरदाना, परवीन घई, डॉ वी वी चिकारा, विकास शर्मा,डॉ वीणा गुप्ता,डॉ विनोद गुप्ता, गौरव गोयल हर्ष अमित अग्रवाल, महेंद्र गर्ग,डॉ अमृत गर्ग, नवीन गर्ग, रवनीश कटारिया, नरेश बंसल, संदीप गोयल, अरविन्द इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button