
हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई : सतपाल
चमन शर्मा
शिमला: भाजपा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में हुआ। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने विशेष रूप में भाग लिया। बैठक में 34 समितियों के विभाग प्रमुख एवं सदस्य, चारों लोक सभा प्रभारी और संयोजक उपस्थित रहे। बैठक में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का वृत पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, मंडी का पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, हमीरपुर पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर और शिमला का पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने रखा।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा की इन लोक सभा चुनावों में 142000 से अधिक कार्यकतार्ओं ने सक्रीय भाग लिया। यह चुनाव भाजपा के देवतुल्य कार्यकतार्ओं के दम पर लड़ा गया है इसके लिए सभी कार्यकतार्ओं का आभार एवं धन्यवाद। सतपाल सत्ती ने कहा की हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है, इसके लिए सभी कार्यकतार्ओं को बधाई।भाजपा ने चारों लोकसभा सीटें अपने खाते में डाली हैं। हॉट सीट मंडी से कंगना रणौत, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से डॉ. राजीव भारद्वाज ने जीत हासिल की है।
साल 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा जीत के ये हैं बड़े कारणए हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण मोदी मैजिक रहा प्रधानमंत्री मोदी ने शिमला व मंडी संसदीय क्षेत्र में दो रैलियां कीं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, सीएम उत्तरप्रदेश योगी आदित्यनाथ के दौरों का बड़ा फायदा मिला।