हरियाणा

मेयर रेनू बाला गुप्ता से आशीर्वाद लेने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द

टीम एक्शन इंडिया
राजमकुार प्रिंस
करनाल। बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन आनंद वीरवार सुबह पूर्व मेयर रेनू बाला गुप्ता से जीत का आशीर्वाद लेने उनके घर पहुंचे। आनंद ने कहा कि बहन रेनू बाला गुप्ता ने मिठाई खिलाकर उन्हें प्रचंड जीत का आशीर्वाद दिया। पूर्व मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल में भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द की प्रचंड मतों से जीत होगी। भाजपा के समक्ष सभी विपक्षी पार्टियां ध्वस्त हो जाएंगी और एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी।

उन्होंने मिठाई खिलाकर जगमोहन आनंद को शुभकामनाएं दी और आश्वासन दिया कि इस चुनावी अभियान में वह अपनी सम्पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पूरे जोर-शोर से भाजपा के लिए प्रचार-प्रसार करेंगी। उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा से भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी और डोर टू डोर गली महोल्लों में घर-घर कर भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगी।

पूर्व मेयर ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है और हमेशा करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा उनका परिवार है। परिवार का हर सदस्य उनके लिए महत्वपूर्ण है। भाजपा ने हमेशा प्रदेशहित में कार्य किये हैं और प्रदेश की जनता विकास कार्यों की बदौलत तीसरी बार फिर से हरियाणा में कमल खिलाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा करवाए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आज हरियाणा में भाजपा के कार्यकाल में चारों ओर चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकास की यह गति मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में और गति पकड रही है, जिसका सीधा लाभ विधानसभा चुनावों में मिलेगा।
इस अवसर पर बृजभूषण गुप्ता, संजय बठला, काछवा के सरपंच बिट्टू व पार्षद जोगिंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकतार्ओं ने भी भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनन्द को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button