
दिल्ली
झुग्गी बस्ती में भाजपा ने बाटें सेनेटरी नैपकिन
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: झुग्गी बस्ती अभियान के तहत बहनों को स्वच्छता पेड़ (सेनेटरी नैपकिन) बांटी गई।
इस मौके पर सतीश गर्ग कोषाध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश, देवराज पालक एवं पूर्व निगम पार्षद, सोनिया कोली पूर्व निगम प्रत्याशी वजीरपुर वार्ड, उमाकांत शर्मा मंडल अध्यक्ष, महेंद्र तोमर महामंत्री, अंकुर गुप्ता, मंडल मंत्री, उषा गोयल, विपिन गुप्ता, अखिल आलूवालिया, कुलभूषण गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस मौके पर पूर्व पार्षद देवराज कोली ने बताया कि आज अभियान के तहत बहनों को स्वच्छता पेड़ बाटें गये। उन्होंने आगे बताया कि जागरूकता अभियान के तहत हम जहां पर भी जा रहे है, हमें जनता का अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। क्योंकि जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने विचार रखें।