
भाजपा किसान मोर्चा जिला कुल्लू की बैठक जिला अध्यक्ष दूनी चंद की अध्यक्षता में संपन्न
श्याम कुल्वी
कुल्लू : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कुल्लू की बैठक जिला अध्यक्ष दूनी चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी अखिलेश कपूर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
बैठक में लोकसभा चुनाव में हिमाचल में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए अखिलेश कपूर ने कहा कि इन चुनावों में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडी संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री सुरेश शर्मा के मार्गदर्शन में सभी विधायकों एवं प्रदेश संगठन सहित सभी जिला एवं मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आम जनमानस का भरपूर सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।
बैठक में जिला अध्यक्ष दूनी चंद ने किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर को सांसद कंगना रनोत के प्रभारी के नाते जिम्मेदारी देने पर संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश महामंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अखिलेश कपूर ने अपनी जिम्मेवारी का बखूबी निर्वाहन क चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं ने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है। बैठक में चुनावों की समीक्षा भी की गई।
इस बैठक प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सेब पैकिंग में उपयोग किए जाने वाले बॉक्स पर जीएसटी दर 6: घटकर 18: से 12: करने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
एसमएल-07


