दिल्ली

भाजपा ने जोरो-शोरों से चलाया सदस्यता अभियान

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर पूरे देश में भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा आगामी चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर-68 राजपुरा गुड़ मंडी में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा व किसान मोर्चा जिला चांदनी चौक अध्यक्ष हरीश असडी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।

इस दौरान आज लगभग सौ लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस दौरान असडी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर आज पूरी दिल्ली में भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्थित राजपुरा गुड मंडी से अभी तक लगभग पांच सौ से अधिक लोगों ने आगे आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

असडी ने यह भी कहा कि देश को आतंकवाद मुक्त करना है तो हम सभी देशवासियों को एकजुट होकर इस आतंकवाद का खात्मा करना होगा, क्योंकि भाजपा अकेले यह काम नहीं कर सकती है इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा के साथ जुडेÞ और आतंकवाद को देश से खदेडकर भगा दिया जाए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान ऐसे ही निरंतर रूप से भविष्य में भी चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button