वाराणसी में पीएम मोदी की पाती 30 लाख घरों तक पहुंचायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

- पार्टी का देश व्यापी परिवार संपर्क अभियान शुरू
- केन्द्र सरकार के उपलब्धियों के साथ प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यो का भी दे रहे ब्यौरा
वाराणसी । एएनएन (Action News Network)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार से देशव्यापी परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत किया। 15 जून तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव ने मलदहिया स्थित विजय नगर कालोनी निवासी अरविन्द सिंह के घर से किया।
महेशचंद्र ने अरविंद सिंह और उनकी पत्नी को प्रधानमंत्री का पत्र देकर बताया कि कोरोना संकट काल न होता तो प्रधानमंत्री खुद अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों से मिलते। कोरोना संकट काल में न आने पर प्रधानमंत्री ने खेद भी जताया है।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष की बात सुनकर गृहस्वामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में देश सुरक्षित है। वैश्विक महामारी के दौर में उनका निर्णय और लोगों के प्रति संवेदना और त्वरित सहायता पहुंचाने के साथ काशी के लोगों से संवाद काबिले तारीफ है।
सम्पर्क अभियान में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष ने डोर-टू-डोर संपर्क कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों के साथ प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यों का ब्यौरा बताने वाला पम्पलेट भी बांटा।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि पांच दिवसीय अभियान में पार्टी 25-30 लाख परिवारों तक प्रधानमंत्री की पाती पहुंचाने के लिए संकल्पित है। परिवार संपर्क अभियान में बूथ स्तर से अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल में सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डा, अस्पताल, एकांतवास केन्द्र, जोखिम क्षेत्र, रेड जोन, जोखिम क्षेत्र जोन में ये अभियान नहीं चलाया जाएगा। महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल में और दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में कड़े और बड़े साहसिक फैसले लिए हैं।
आजादी के 70 सालों में इतने साहसिक फैसले नहीं लिए गये। जितना मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष में लिया है। उन्होंने केन्द्र सरकार के साहसिक फैसले जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए हटाये जाने, तीन तलाक, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का उल्लेख कर कहा कि सरकार लगातार देशहित में कार्य कर रही है।
कोरोना संकट काल में सरकार और पार्टी के जन कल्याण कारी कार्यो को बताते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यो का भी उल्लेख किया। अभियान में पार्टी के काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी सहित क्षेत्रीय पार्षद और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT