![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/06/04Sml-16.jpg)
सोलन जिला से भाजपा के सुरेश कश्यप को मिली भारी मतों की लीड
मनीष
सोलन: शिमला लोकसभा सीट में सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की है। सोलन जिला से उन्हें भारी लीड देखने को मिली है। सोलन जिला से उन्हें 52106 मतों की लीड मिली है। अर्की विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा लीड सुरेश कश्यप को मिली है जो की 15484 है। यहां पर कुल मत सुरेश कश्यप को 40,026 और विनोद सुल्तानपुरी को 24,542 मिले है।
इसी तरह सोलन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप को कुल 32,125 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 27109 मत मिले हैं। यहां पर भी 5016 मतों की लीड सुरेश कश्यप को देखने को मिली है।
इसी तरह कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभी टेबलों की गणना के दौरान सुरेश कश्यप को यहां से 3360 मतों की लीड मिली यहां पर कुल मत भाजपा को 27737 और कांग्रेस को 24377 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से भी 15,164 मतों की लीड ली है। यहां पर उन्हें 40,283 और विनोद सुल्तानपुरी को 25,119 मत मिले हैं।
इसी तरह से दून नविधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को 33,521 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुल्तानपुरी को 20,439 मत मिले हैं। यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 13082 मतों की लीड मिली है।