मजदूरों को लेकर आ रही बस पलटी, 12 घायल

हमीरपुर । एएनएन (Action News Network)
नोएडा से महोबा और छतरपुर के यात्रियों को लेकर आ रही कोशांबी डिपो की रोडवेज बस शहर में सिटी फारेस्ट के निकट सोमवार सुबह हमीरपुर कालपी फोरलेन में डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार करीब 12 प्रवावी मजदूरों को हल्की फुल्की चोटे आने पर सदर अस्पताल भेजा गया है।
घायलों में हरीबाबू निवासी चिलवापुरा थाना चरखारी महोबा, शंकरलाल ग्राम शंभुआ थाना चरखारी महोबा, जगमोहन उसकी पत्नी नीलम निवासी कनेरी चरखारी महोबा, वीरेंद्र व उसकी पत्नी शिववती निवासी कनेरी थाना चरखारी महोबा, अफ्सार व उसकी चाची जैतून निवासी बजरिया महोबा, सुरेंद्र शुक्ला निवासी बरहा गौरिहार जनपद छतरपुर मध्यप्रदेश, लालू निवासी चंदला जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश आदि शामिल हैं। वहीं बस में सवार अन्य करीब 20 प्रवासियों को दूसरी बस से महोबा भेज दिया। सूचना पर डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
बस चालक रविंद्र सिंह ने बताया कि वह रविवार को दोपहर करीब 2:30 बजे नोएडा सेक्टर-2 से 50 कामगारों को लेकर निकला था। जिसमें जालौन के कामगारों को उतारने के बाद महोबा जा रहा था। उसे झपकी लग गई। जिससे बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इधर सदर अस्पताल लाए गए प्रवासियों को इलाज कराने के बाद भोजन कराकर हमीरपुर डिपो से महोबा भेजा जा रहा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT