पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, कच्चा तेल 88 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत रिकॉर्ड 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गयी है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 95.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 109.98 रुपये, 104.67 रुपये तथा 101.40 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 94.14 रुपये, 89.79 रुपये और 91.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके साथ ही नोएडा में पेट्रोल 95.51 रुपये और डीजल 87.01 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
हालांकि, देश के कई राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से नीचे हैं, जिसमे पोर्ट ब्लेयर, नोएडा, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलांग, पणजी, शिमला, लखनऊ, दिल्ली शामिल है। वहीं, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर के पार है।
उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में जारी कोरोना की तीसरी लहर के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल तेजी के राह पर है। अमेरिकी बाजार में कारोबार के दौरान आज डब्ल्यूटीआई क्रूड 87.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत में भी उछाल जारी है। हालांकि, फिलहाल यह 88.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT