हरियाणा

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की बल्लभगढ़ विधानसभा को बड़ी सौगात

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़/दीपिका शर्मा
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य और श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। बल्लभगढ़ के सेक्टर 23 में राजकीय को – एड कॉलेज बनाया जाएगा, जिससे इस क्षेत्र व आस-पास के इलाके के युवाओं को बड़ा फायदा होगा। इस कालेज को शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। इसी शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

कॉलेज के नये भवन का निर्माण होने तक राजकीय कॉलेज खेड़ी गुजरान में कक्षाएं लगाई जाएंगी। मूलचंद शर्मा ने इस कॉलेज की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह और केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर- 23 में करीब साढ़े 5 एकड़ में भव्य कॉलेज बनाया जाएगा।

को- एड कॉलेज बनाने के लिए जमीन सहित करीब 90 करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 में सुषमा स्वराज जी के नाम से महिला कॉलेज का निर्माण करवाया है। इसमें आज करीब 1800 बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। आज हमारा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने पिछली सरकार की कार्यप्रणाली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य नहीं किए गए थे। यहां से शिक्षा मंत्री रहे, विधायक रहे, लेकिन विकास और शिक्षा के मामले में हमेशा बल्लभगढ़ क्षेत्र पिछड़ रहा। यहां न स्कूल था, न कॉलेज।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button