हरियाणा

आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर आयोजित

टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आर्य वीर दल कैम्प के तीसरे दिन के शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हमारे विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, ने भाग लिया।

आर्य वीर दल के संस्थापक स्वामी श्रद्धानंद जी को स्मरण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मनीष घनगस ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और सेवाभाव का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि आर्य वीर दल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को बढ़ावा देना है।

यह दल स्वामी श्रद्धानंद जी द्वारा स्थापित किया गया था और इसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं को आत्मरक्षा, शारीरिक प्रशिक्षण और नैतिक शिक्षा देना है। आर्य वीर दल के सदस्य समाज सेवा, देशभक्ति और अनुशासन के महत्वपूर्ण गुणों को अपनाते हैं। इस कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को इन सभी गुणों से परिचित कराया जाएगा।कैम्प के गतिविधियां इस कैम्प में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होंगी।

इनमें योग, ध्यान, शारीरिक प्रशिक्षण, खेल, आत्मरक्षा के तरीके, नैतिक शिक्षा और समाज सेवा के कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और नैतिक रूप से सशक्त बनाना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button