लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर केंद्र का केरल सरकार को नोटिस

तिरुवनंतपुरम । एएनएन (Action News Network)
गृह मंत्रालय ने केरल सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन नहीं करे। गृह मंत्रालय ने एक पत्र में कहा है कि 15 अप्रैल 2020 को जारी निर्देशों के मुताबिक ही लॉकडाउन में ढील दी जा सकती है, जबकि केरल सरकार ने 17 अप्रैल को गृह मंत्रालय के आदेश के विपरीत सभी विभागों, जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों और केरल के अन्य विभागाध्यक्षों को लॉकडाउन के उपायों के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अब गृह मंत्रालय ने केरल सरकार के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर चेताया है कि नाई की दुकानों और रेस्तरां को काम करने की अनुमति दिया जाना प्रतिबंधों का गंभीर उल्लंघन है। केंद्र के अनुसार, तीन मई तक सख्त बंदिशें लगाई जानी हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने केरल में 20 अप्रैल से कुछ ढील दी गई है।
बता दें कि केरल सरकार ने उन गतिविधियों को भी शुरू करने की अनुमति दी है जो 15 अप्रैल के गृह मंत्रालय के आदेश में शामिल नहीं हैं। इसमें नाई की दुकानें, रेस्तरां, बुक स्टोर, नगर पालिका सीमा में एमएसएमई सेवा और छोटी दूरी के लिए शहरों /कस्बों में बस यात्रा की अनुमति, दोपहिया वाहनों पर सवारी, कार की पिछली सीट पर 2 यात्री लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन हैं।
उधर, केरल के मंत्री कड़कम्पल्ली सुरेंद्रन ने इस मामले पर कहा कि हमने केंद्र द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए ढील दी है। कुछ गलतफहमी के कारण केंद्र ने स्पष्टीकरण मांगा है। एक बार जब हम स्पष्टीकरण दे देते हैं तो मुझे उम्मीद है कि समस्या हल हो जाएगी। हमने केंद्र द्वारा निर्धारित सभी मानदंडों का पालन किया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT