छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 11 लोगों की मौत

- पिछले 24 घंटे में 116 नए मरीज, कुल 2134 लोग संक्रमितकेशव शर्मा
रायपुर । एएनएन (Action News Network)
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया है। शनिवार देर रात स्वास्थ विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में 116 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई।
प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2134 पर जा पहुंची है। 1394 लोग ठीक हो चुके हैं और 729 सक्रिय मरीज है। कोरोना से प्रदेश में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि ये अन्य रोगों से भी पीड़ित थे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राजनांदगांव के सेठी नगर में एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जब उनके संपर्कों को खंगाला तो उनके संपर्क में आए 49 लोगों में शनिवार की देर रात कोरोना की पुष्टि हुई।
एक व्यक्ति से एक साथ इतने लोगों का कोरोना संक्रमण प्रदेश में पहली बार देखा गया। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और वे संक्रमित पाए जा रहे हैं।
यह बेहद चिंताजनक है।शनिवार देर रात राजनांदगांव से 57, जांजगीर चांपा से 25, रायगढ़ से 7, दुर्ग एवं बलरामपुर से 6-6, रायपुर एवं नारायणपुर से 4-4, सुकमा से तीन, कोरबा से दो एवं गरियाबंद तथा बिलासपुर जिले से एक-एक नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 70 वर्षीय बुजुर्ग की शनिवार को ही कोरोना से मौत हो गई। उन्हें कैंसर भी था। इसके पहले जगदलपुर की कैंसर पीड़ित 19 वर्षीय युवती की भी कोरोना से मौत हो चुकी है।
उधर स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की त्वरित जांच के लिए रैपिड एंटीजन किट बनाने वाली कंपनी एचडी बायो सेंटर को जांच की अनुमति दी है। इससे ढाई घंटे में टेस्ट रिपोर्ट मिल जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने यह भी तय किया है कि शाम 6 बजे के बाद जो मरीज मिलेंगे उन्हें अगले दिन भर्ती किया जाएगा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT