छत्तीसगढ़ में आज से में शुरू होगी सिटी बस सेवा, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

रायपुर । एएनएन (Action News Network)
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मंगलवार से सिटी बस सेवा शुरू हो रही है। अनलॉक-1 के तहत अब धीरे-धीरे प्रदेश में व्यवस्थाएं सुचारू होने लगी है। गृह मंत्रालय के गाइड लाइन के बाद अब प्रदेश में अंतरजिला बस सेवा शुरू हो गई। राज्य सरकार ने सिटी बस सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इस बाबत परिवहन विभाग की तरफ से एसओपी और सिटी बसों का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है।सिटी बस के साथ-साथ शहर में अब नगर निगम ने भी चौपाटी और खाने-पीने के ठेले और गुमटियां खोलने की अनुमति दे दी है।
सरकार के निर्देश के मुताबिक सोमवार से शनिवार तक सुबह 7 बजे से शाम 6.30 बजे तक ठेलों को खोला जा सकता है। लोगों को सिर्फ पार्सल सिस्टम के जरिए खाने की चीजें देने का निर्देश है। नगर निगम कमिश्नर और प्रभारी कलेक्टर सौरभ कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। वहीं बसों के लिए गाइडलाइन जारी किए गए हैं। सिटी और अन्य बसों के लिए सभी जरूरी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। बस के ड्राइवर, कंटक्टर के साथ यात्रियों को मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करना अनिवार्य होगा।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT