
CM सैनी: 25 को पीएम कुरुक्षेत्र आएंगे, 21 दिन चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
CM सैनी: 25 को पीएम कुरुक्षेत्र आएंगे, 21 दिन चलेगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
गीता ज्ञान के 5163 साल पूरे, CM सैनी ने बताया MP हमारा सहयोगी राज्य
कुरुक्षेत्र में 21 दिन तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, पीएम मोदी 25 को करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 10वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 15 नवंबर से शुरू होकर 6 दिसंबर तक 21 दिनों तक आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष गीता उपदेश को 5163 वर्ष पूरे हो रहे हैं। गीता जयंती का आयोजन इस बार न केवल भारत में, बल्कि टोक्यो (जापान) में भी किया गया है, जो गीता के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि “गीता के ज्ञान से हर व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है। पूरा विश्व अब गीता की वाणी से जुड़ रहा है। महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।” इस बार मध्यप्रदेश सहयोगी राज्य के रूप में भाग लेगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में 16 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
ब्रह्मसरोवर पर रोज होगा भव्य आयोजन
सैनी ने बताया कि महोत्सव के दौरान ब्रह्मसरोवर पर प्रतिदिन भव्य गीता महाआरती का आयोजन होगा। साथ ही विभिन्न भाषाओं में श्रीमद्भगवद गीता की प्रदर्शनी, गीता प्रतियोगिताएं और 1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेला भी आयोजित किया जाएगा। बलराम कुश्ती दंगल भी महोत्सव का हिस्सा रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचकर महोत्सव में भाग लेंगे।
प्रारंभिक कार्यक्रम 4 नवंबर से
मुख्य कार्यक्रमों से पहले कई आयोजन 4 नवंबर से शुरू होंगे। इनमें 4 से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को ‘गीता रन’, और 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला शामिल हैं। रोजाना सायं पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व महाआरती का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक
महोत्सव के प्रमुख कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेंगे। इस दौरान हरियाणा पवेलियन, पुस्तक मेला, प्रदर्शनी, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार होगा। 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, सर्वधर्म सम्मेलन, और ज्योतिसर एवं सन्निहित सरोवर में गीता पाठ के कार्यक्रम होंगे।
25 से 30 नवंबर तक विश्वविद्यालय में सेमिनार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, और शिक्षा विभाग द्वारा गीता श्लोकोच्चारण, वाद-विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, तथा सायं सन्निहित सरोवर और ब्रह्मसरोवर पर दीपोत्सव और महाआरती होगी।
दुनिया के 40 देशों तक पहुंचेगा संदेश
विदेश मंत्रालय की पहल पर इस बार गीता महोत्सव के कार्यक्रम 40 से ज्यादा देशों में आयोजित होंगे। इनमें प्रदर्शनी और गीता पाठ जैसे आयोजन शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी विश्वभर में देखा जा सकेगा। 15 से अधिक देशों के 25 स्कॉलर भी महोत्सव में भाग लेंगे और गीता के उपदेश अपने देशों तक पहुंचाएंगे।
25 नवंबर को पीएम कुरुक्षेत्र आएंगे
सीएम ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि हर दिन ब्रह्म सरोवर पर भव्य गीता महाआरती की जाएगी। सीएम ने बताया कि विभिन्न भाषाओं में श्रीमद्भागवत की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गीता प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। 1 दिसंबर तक गीता पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। बलराम कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।
पहले ही शुरू हो जाएंगे कार्यक्रम
महोत्सव से पहले ही कई कार्यक्रमों का आगाज हो जाएगा। इसमें चार से 14 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज, 15 नवंबर को गीता रन का आयोजन होगा। इसके अलावा 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक शिल्प और सरस मेला चलेगा तथा रोजाना सायं के समय पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा।
24 से होंगे मुख्य कार्यक्रम
इस महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से एक दिसंबर तक होंगे। इसमें हरियाणा पवेलियन, पार्टनर स्टेट, पुस्तक मेला, जनसंपर्क विभाग की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य मंच पर दिन और सायंकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को गीता यज्ञ, गीता पूजन, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनार, सर्वधर्म सम्मेलन, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद् भगवद गीता और पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
ये होगा पूरा शेड्यूल…
इसी तरह 25 नवंबर को विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर कथा, पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का समापन व पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 27 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 28 से 30 नवंबर को शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकोच्चारण, वाद विवाद, निबंध लेखन, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
एक दिसंबर को सुबह 9 बजे ज्योतिसर में गीता पाठ और यज्ञ, थीम पार्क में वैश्विक गीता पाठ, विश्वविद्यालय में 48 कोस तीर्थ सम्मेलन, सायं 5:30 पर सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव, 6 बजे ब्रह्मसरोवर पर दीपदान व आरती तथा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
15 देशों के महोत्सव से जुड़ेंगे लोग
इस बार विदेश मंत्रालय की पहल करने से महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन 40 से ज्यादा देशों में होगा। इन देशों में प्रदर्शनी, गीता पाठ सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र में होने वाले मुख्य कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी देखा जा सकेगा।
इन देशों के नामों की सूची सरकार के पास पहुंच चुकी है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के प्रयासों से 15 से ज्यादा देशों के 25 स्कालर भी महोत्सव में पहुंचेंगे और यहां से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश अपने अपने देशों तक पहुंचाएंगे।




