निसर्ग तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहुंचे अलीबाग

मुंबई । एएनएन (Action News Network)
निसर्ग चक्रवाती तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अलीबाग पहुंचे। तूफान से अलीबाग में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव भाऊचा धक्का से मांडवा अलिबाग के लिए रोरो बोट से रवाना हुए। उनके साथ पर्यटन मंत्री और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। बुधवार को आए निसर्ग तूफान ने रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले में तबाही मचाई है। रायगढ़ जिले में लाखों घरों को नुकसान पहुंचा है। एक लाख से अधिक पेड़ गिर गए हैं। श्रीवर्धन और मुरुड के बीच तूफान टकराया, जिससे श्रीवर्धन में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सभी संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं।
हजारों बिजली के खंभे गिर गए हैं। जिले में 5,000 हेक्टेयर खेती को नुकसान पहुंचा है और पंचनामा के लिए टीमें निकली हैं। आंतरिक सड़कें बहुत खराब हो गई हैं। टेलीफोन और मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं। टेलीकॉम सिस्टम शुरू करने के प्रयास चल रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से 500 मोबाइल टावर काम नहीं कर रहे हैं। जिले में दस नौकाओं को आंशिक रूप से और 12 हेक्टेयर मछली की खेती को नुकसान पहुंचा है। रत्नागिरी के दापोली और मंडणगड में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। तीन हजार पेड़ गिर गए हैं। 14 सबस्टेशन, 1962 ट्रांसफार्मर, बिजली के खंभे गिर गए हैं और कुछ स्थानों पर जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हुई है। स्तिथि को पूर्ववत लाने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT