हरियाणा

ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। सावन कृपाल रूहानी मिशन की मलखान कॉलोनी घरौंडा नजदीक तहसील स्थित शाखा राजिंदर आश्रम की ओर से दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 35वें बरसी भंडारे के अवसर पर पुराना बस अड्डा घरौंडा में सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक गर्मी की इस तपती और चिलचिलाती धूप में लोगों की सेवा में ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई। सावन कृपाल रूहानी मिशन की करनाल शाखा ने सेक्टर 12 में लोगां की सेवा में ठंडे और मीठे पानी की छबील लगाई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस।

इसके अलावा मिशन द्वारा पूरे भारतवर्ष के अनेक राज्यों में प्रमुख स्थानों पर और दिल्ली में 115 मुख्य जगहों पर भी ठंडे व मीठे पानी की छबीलें लगाई गईं। संत दर्शन सिंह जी महाराज ने हजूर बाबा सावन सिंह जी महाराज और परम संत कृपाल सिंह जी महाराज के नाम पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की स्थापना सन् 1974 में की। संत दर्शन सिंह जी महाराज ने संत-मत की पुरातन तालीम को एक सरल और सहज तरीके से पेश कर लाखों लोगों को पिता-परमेश्वर का अनुभव कराया।

संत दर्शन सिंह जी महाराज को उर्दू और फारसी की अपनी गजलों के कारण भारत के एक महान सूफी-संत शायर के रूप में जाना जाता है। उनको उनके काव्य-संग्रहों के लिए दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश की उर्दू अकादमियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। दयाल पुरुष संत दर्शन सिंह जी महाराज के 30 मईए 1989 को महासमाधि में लीन होने के पश्चात उनके रूहानी कार्यभार को संत राजिन्दर सिंह जी महाराज ने संभाला और आज वे उनके द्वारा दी गई संत-मत की शिक्षाओं को संपूर्ण विश्वभर में फैला रहे हैं।

सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्व में लगभग 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं तथा मिशन का साहित्य विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में प्रकाशित हो चुका है। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, अमेरिका में स्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button