राष्ट्रीय

कश्मीर में शीतलहर शुरू, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

राजस्थान में अब तक तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिकों ने किया अपना मतदान

जयपुर
 राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 की ड्यूटी में लगे तीन लाख से अधिक मतदान कार्मिक अब तक अपने डाक मतपत्र से अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक तीन लाख एक हजार 875 मत डाले गए हैं।  30 हजार 239 मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।

गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान करने के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किये गए हैं जहां 24 नवंबर तक विभिन्न दिवसों पर मतदान किया जा सकेगा।
उन्होंने निर्देश दिये हैं कि इन सुविधा केन्द्रों के अतिरिक्त प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं के कार्यालय में एक सुविधा केन्द्र 22 से 24 नवंबर तक स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं के लिए ‘घर पर ही मतदान’ शुरू

हैदराबाद
तेलंगाना में ‘घर पर ही मतदान’ करने की प्रक्रिया 33 जिलों में से ज्यादातर में शुरू हो गई है और यह 26 नवंबर तक पूरी हो जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विकास ने  रात जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘21 नवंबर से अधिकतर जिलों में घर पर ही मतदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अन्य सभी जिलों में भी इसे शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और 26 नवंबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। घर पर वोट डालने वाले मतदाताओं ने खुशी व्यक्त की है और उन्हें इस तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रशासन और चुनाव आयोग के प्रयासों की सराहना की है।’’

तेलंगाना में पहली बार, 80 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों (अगर वे चाहते हैं तो) के लिए घर बैठे ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि विकास राज ने ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के आयुक्त, सभी जिला चुनाव अधिकारियों और सभी निर्वाचन अधिकारियों के साथ प्रारंभिक चुनाव गतिविधियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से बैठक की।

सीईओ ने घर पर मतदान करने की सुविधा की स्थिति की समीक्षा की। तेलंगाना में यह सुविधा पहली बार प्रदान की जा रही है।

तेलंगाना राज्य में 43.96 लाख नये मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) तैयार किये किये जाने हैं, जिनमें से 40.72 लाख तैयार हो गये हैं। शेष की छपाई दो दिनों में पूरी हो जाएगी।

इसमें कहा गया है कि डाक विभाग द्वारा अब तक 27 लाख मतदाता पहचान पत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं और शेष अगले पांच दिनों में वितरित किए जाएंगे।

कश्मीर में शीतलहर शुरू, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

श्रीनगर
समूचे जम्मू-कश्मीर में पारा जमाव बिंदु के नीचे बना रहा और श्रीनगर शहर में रात में इस मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यहां  यह जानकारी दी।

सुबह के समय घाटी में कोहरा छाया रहा, जिससे श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हवाई यातायात बाधित हुआ।

तापमान बढ़ने से कोहरा छंटने के कारण जल्द उड़ानों का सामान्य संचालन शुरू हो गया।

घाटी में शीतलहर की स्थिति बढ़ने से सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।

उन्होंने बताया कि कश्मीर में पहलगाम सबसे अधिक ठंडा स्थान रहा जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि पुलवामा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

कश्मीर के काजीगुंड में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस जबकि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि उत्तर कश्मीर में गुलमर्ग और दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग ऐसे स्थान रहे जहां मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से ऊपर रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
slot gacor toto 4d slot toto slot gacor thailand slot777 slot tergacor https://mataerdigital.com/ istanapetir slot gacor cupangjp situs maxwin ayamjp gampang menang slot online slot gacor 777 tikusjp situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot istanapetir situs terbaru slot
lemonadestand.online monitordepok.com portal.pramukamaros.or.id elibrary.poltektranssdp-palembang.ac.id cutihos.wikaikon.co.id pmb.umpar.ac.id industri.cvbagus.co.id ppdb.smpn1mantup.sch.id taqwastory.sma1bukitkemuning.sch.id media.iainmadura.ac.id omedia.universitasbumigora.ac.id pik.omedia.universitasbumigora.ac.id https://threadsofhopetextiles.org/bekleng/indexing/ metro.jrs.or.id sim.kotaprabumulih.go.id web.sip.pn-kotaagung.go.id