भाजपा पार्षदों के विरुद्ध संगठन से की शिकायत

कांकेर। एएनएन (Action News Network)
भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पखांजूर श्यामल मंडल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नगर पंचायत पखांजूर में हाल ही संपन्न हुए चुनाव में भाजपा पार्टी से टिकट लेकर चुनाव जीता और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन प्रक्रिया में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। अध्यक्ष/उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा के पास बहुमत होने के बाद भी शहरी सरकार कांग्रेस की बनीं। पखांजुर मंडल की ओर से मायारानी सरकार और बिकास पाल के साथ-साथ चुनाव में खुलकर कांग्रेस का साथ देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की लिखित शिकायत प्रस्ताव सहित जिला संगठन को प्रेषित कर दिया गया है।
चुनाव में जनता द्वारा भाजपा के पक्ष में मतदान कर जीत दिलाया, वहीं पार्षद द्वारा पार्टी के विपरीत मतदान किया। नगर पंचायत से निर्वाचित 09 पार्षदों में से मायारानी सरकार और बिकास पाल ने पार्टी से गद्दारी करते हुए कांग्रेस के पक्ष में चले गये और इन दोनों के समर्थन से कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हुए है।
इस प्रकार इन दोनों के कांग्रेस के पक्ष मे जाने से भाजपा के शेष बचे 07 पार्षद एक जुट रहे और चुनाव में भी भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार मोनिका साहा और उपाध्यक्ष असीम राय को 07-07 मत प्राप्त हुए। जिससे कि कांग्रेस को बहुमत प्राप्त हुआ और अध्यक्ष/उपाध्यक्ष बना। पखांजुर मंडल की ओर से मायारानी सरकार और बिकास पाल के साथ-साथ चुनाव में खुलकर कांग्रेस का साथ देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की लिखित शिकायत प्रस्ताव सहित जिला संगठन को प्रेषित कर दिया गया है।