हरियाणा

कांग्रेस ने 8500 रुपये बैंकों में डालने का झूठा वादा करके मतदाताओं को ठगा: नायब सैनी

टीम एक्शन इंडिया
अंबाला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा के भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऐसा नेता मिला है, जो निरंतर लोगों की भलाई के लिये प्रधान सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को संगीत पैलेस अम्बाला शहर में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के तहत आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। यहां सीएम सैनी ने कांग्रेस को भी घेरा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में 8500 रुपये खटा-खट खटा-खट देने जैसे झूठे लोकलुभावन वादे करके लोगों को धोखा दिया। कांग्रेस ने जो पाप किया है और इनकी जो भ्रष्टाचारी नीतियां हैं उनको लोग अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का सबसे ज्यादा अपमान करने वाली पार्टी भी कांग्रेस है। नायब सैनी ने पूर्व सीएम हुड्डा को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि श्री हुड्डा कांग्रेस के समय में दी गई नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी करें और बताएं कि कांग्रेस के समय में दी गई नौक्रियों पर कोर्ट ने क्या निर्णय लिए हैं?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा कार्यकतार्ओं ने भीषण गर्मी के बावजूद पूरे जोश व जुनून के साथ कार्य किया और बूथों पर डंटे रहे।

उन्होंने ऐसे सभी कार्यकतार्ओं एवं पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि तीन महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी प्रकार से कार्यकतार्ओं को काम करते हुए कांग्रेस के झूठ का पदार्फाश करना है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लगातार झूठ एवं भ्रामक प्रचार का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का लगातार काम किया है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button