हिमाचल प्रदेश

महिलाओं की अनदेखी कर रही कांग्रेस सरकार: रीना कश्यप

टीम एक्शन इंडिया/नाहन/एसपी जैरथ
पच्छाद की विधायक रीना कश्यप जो कि विधान सभा मे इकलौती महिला विधायक है ने प्रदेश सरकार पर महिलाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। यहाँ भाजपा की केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिये आयोजित की गई एक विशेष बैठक में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि गत दिनों प्रदेश सरकार ने प्रदेश में भांग की खेती को लेकर केबिनेट मंत्री जगत सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। उस समय यह कमेटी दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर गठित की गई थी जिसमे तीन विधायक भाजपा के थे व तीन कॉंग्रेस के शामिल किये गए थे। इस कमेटी का उद्देश्य प्रदेश में भाँग की खेती करने से प्रदेश को होने वाले फायदे व नुकसान का पता लगाना था।

इसी को गत दिवस जब यह कमेटी राजगढ़ पहुंची तो इसी विषय को लेकर यहाँ के जनप्रतिनिधियों से कमेटी ने बैठक की, जिसमे उन्हें नही बुलाया गया, जबकि वो पच्छाद की विधायक है। एक और तो सरकार महिलाओं को सम्मान देने की बात करती है और दूसरी और महिलाओं की ऐसी अनदेखी की जा रही है। उनके साथ घटिया राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सज्ञान में भी लाएंगी। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी, नरेंद्र गोसाई, शिव कुमार गुप्ता, जगदीश अत्री, तारा दत, भूपेंद्र ठाकुर, विजय ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button