हरियाणा

झूठा भ्रम पाले बैठी है कांग्रेस: सीएम नायब सैनी

गन्नौर। कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि है गन्नौर विधानसभा में खड़े प्रत्याशी चुनाव जीतने पर बीजेपी में चले जाने या हुड्डा के पास चले जाने की बात कह रहे हैं। जबकि गन्नौर की जनता केवल कमल के फूल को समर्थन दे कर भाजपा प्रत्याशी को चंडीगढ़ भेजने का काम करेंगे।

उन्होंने जिम्मदारी ली कि भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक के चुनाव जीतने के बाद भाजपा गन्नौर विधानसभा क्षेत्र का विकास पूरी गति के साथ करेगी। नायब सैनी गुरुवार को दातौली गांव में भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। नायब सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा है। जिसके सहारे वह चुनाव को जीतने का भ्रम मन में पाले हुए हैं, लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस के इस झूठ को पहचान चुकी है। नायब सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने हर क्षेत्र के विकास को लेकर काम किया।

12 मार्च को जब उन्हें सीएम बनाया गया तो उन्होंने पूरे 100 दिन का एजेंडा तैयार कर लिया था, लेकिन आचार संहिता के चलते उन्हें केवल 56 दिन ही काम करने को मिले। उन्होंने कहा कि उनके 56 दिन का कार्यकाल कांग्रेस सरकार के 10 साल पर भारी पड़ रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि 56 दिन का कार्यकाल तो ट्रेलर है, इसकी पूरी पिक्चर तो प्रदेश की जनता कांग्रेस को 8 अक्तूबर को दिखाएगी।

सीएम सैनी ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार में हुड्डा ने जनता को 100 वर्ग गज के प्लाट का लालीपाप देकर चले गए, लेकिन भाजपा सरकार ने सभी पात्र लोगों को कागज भी दिए और प्लाट पर कब्जे भी दिए। सीएम नायब सैनी ने बताया कि आज रोहतक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा हरियाणा के संकल्प पत्र जारी किया गया है जिसमें 20 सूत्रीय कल्याण योजनाएं शामिल की गई है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, पूर्व सांसद रमेश कौशिक, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, पूर्व विधायक निर्मल चौधरी, जिला महामंत्री निशांत छौक्कर, आजाद सिंह नेहरा, नपा चेयरमैन अरुण त्यागी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button