दिल्ली

प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने किया भाजपा मुख्यालय का घेराव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जननायक, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके भाजपा मुख्यालय का घेराव किया। जब प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ रहे थे, पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया और उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गए, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिला, ब्लाक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सेल एवं विभागों के चेयरमैन, पदाधिकारी भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और चौधरी अनिल कुमार, अभा महिला कमेटी के अध्यक्षा अल्का लांबा, पूर्व सांसद रमेश कुमार व कृष्णा तीरथ, अभाक कमेटी एस विभाग के चेयरमैन राजेश लिलौठिया, अभाक कमेटी सचिव दिल्ली प्रभारी दानिश अबरार व सुखविंदर सिंह डैनी बंदाला, अभाक कमेटी सचिव अभिषेक दत्त और सुशांत मिश्रा, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ, राजेन्द्र पाल गौतम, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद, भीष्म शर्मा, सुमेश शौकीन, सुरेन्द्र कुमार, कुंवर करण सिंह, हसन अहमद, विजय लोचव, राजेश जैन, दर्शना रामकुमार, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, राजेश जैन, वरिष्ठ नेता चत्तर सिंह, सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर, सिद्धार्थ राव, जतिन शर्मा, इंन्द्रजीत सिंह, अशोक जैन, प्रेरणा सिंह, महमूद जिया, जगजीवन शर्मा, पार्षद मौहम्मद जरीफ, समीर मंसूरी, विरेन्द्र कसाना, मदन खोरवाल, दिनेश कुमार, विष्णु अग्रवाल, राजेश चौहान, धर्मपाल चंदेला, सतबीर शर्मा, जावेद मिर्जा, मनोज यादव, एडवोकेट सुनील कुमार मुख्य रुप से मौजूद थे। देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा उकसाये जाने के उपरांत भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें जान से मारने, उन्हें आतंकवादी कहना और जुबान काटने जैसी तीखी बोली के बाद मैं भाजपा नेताओं की मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह लगाता हूं। उन्होंने कहा कि क्या हम इनकी भाषा में जवाब नहीं दे सकते परंतु यह कांग्रेस की परम्परा, संस्कृति, विचारधारा और परवरिश नहीं है कि हम भी वही भाषा बोलें जो भाजपा के लोग अपनी जुबान से जहर उगल रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर इस तरह के बयान और चेतावनी देने वालों पर गृह मंत्रालय खुद कार्यवाही करें।

ेवेन्द्र यादव ने कहा कि कन्यायकुमारी से कश्मीर तक हजारों किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल जी आंधी, तूफान, सर्दी, गर्मी, बारिश से नही डरे। यहां तक की आतंकवादियों ने उन्हें उड़ाने की धमकी दी, तब भी राहुल जी नही डरे। तब भाजपा प्रहार करके राहुल जी को डराने की कोशिश क्यों कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तानाशाह श्री नरेन्द्र मोदी जी और श्री अमित शाह जी यह सोच रहे है कि हमारे नेता राहुल गांधी पर प्रहार करने से हम डर जाऐंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button