विधानसभा चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी: देवेन्द्र यादव
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मिलें वोट प्रतिशत के बाद और संगठन को अधिक मजबूती देने के लिए आयोजित की जा रही जिला कांग्रेस कमेटियों की कार्यकारिणी बैठकों के बाद लोगों का रुझान कांग्रेस पार्टी की ओर बढ़ा है, क्योंकि कांग्रेस ही एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो न सिर्फ दिल्ली बल्कि देश भर में हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनकी समस्याओं, परेशानियों और जरुरतों के समाधान के लिए सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ती आ रही है और हमारे नेता राहुल गांधी के देशहित में किए गए प्रयासों को कोई नकार नहीं सकता।
कृष्णा नगर जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू ने किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा. नरेन्द्र नाथ, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, जिला आर्ब्जवर मौहम्मद उस्मान और केप्टन खविन्द्र मौजूद रहे।
नगम पार्षद समीर मंसूरी, पूर्व निगम पार्षद चौ0 अजित सिंह, वरयाम कौर, बंसी लाल, रतन सिंह पंवार और चौ0 प्रेम, कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन अनुज आत्रेय, हरीदत शर्मा और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला व ब्लाक, अग्रिम संगठनों, सेल एवं विभागों के पदाधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग भी शामिल थे।