जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कोरोना फाईटर बने कांग्रेसी कार्यकर्ता

सूरजपुर। एएनएन (Action News Network)
वैश्विक कोरोना वायरस महामारी से दैनिक मजदूरी व छोटे कामकर परिवार का भरण-पोषण करने वालों के सामने दैनिक उपयोग की सामग्रियों को क्रय करना एक बड़ी समस्या बन गई है। ऐसे परेशान परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ब्लाॅक कांग्रेस सुरजपुर के अध्यक्ष अश्विनी सिंह द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था की जा रही है। ब्लाॅक के लिए एक टीम गठित कर जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया जा रहा है। टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए पर्याप्त मात्रा में राशन की व्यवस्था ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुरजपुर द्वारा किया जा रहा है।
उक्त संबंध में अश्विनी सिंह ने बताया कि कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए राज्य की कांग्रेस सरकार के सभी सदस्य, लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता कोरोना फाईटर के रूप में लोगों के मदद का कार्य कर रहे हैं। इस टीम में एल्डरमेन मनोज डालमिया, युंंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर, हेमेन्द्र गुप्ता, मनोज अग्रवाल, शरद सिंह, आकाश साहू, नैतिक अग्रवाल, अनुराग डालमिया व ब्लाॅक कांग्रेस के सभी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की हर संभव मदद की जा रही है।