कोरोना : इंडोनेशिया ने ईद पर यात्रा करने वालों पर लगाया प्रतिबन्ध

नई दिल्ली । एएनएन (Action News Network)
दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने यात्रा पर प्रतिबंध लगाया दिया है। यहां अभी तक लगभग 7000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस सामने आ चुके हैं और 600 से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है। राष्ट्रपति ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस साल ईद मनाने के लिए लोगों के घरों को लौटने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया में रहती है। राष्ट्रपति जोको विडोडो ने कहा कि इंडोनेशिया में बड़ी संख्या में लोग रमजान के आखिरी सप्ताह में शहरों से गांवों में अपने घरों को लौटते हैं, इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इसे प्रतिबंधित किया जा रहा है।
जोको ने कहा- दुनिया भर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हमने यह विचार किया कि इस बार ईद के लिए होने वाला पलायन सभी नागरिकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जायेगा रमजान के आखिरी सप्तार में लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। राष्ट्रपति के मुताबिक बुधवार को देश के हर प्रोविंस को बता दिया जाएगा कि इस प्रतिबंध को कैसे लागू करना है और लोगों को भी समझाना होगा। अधिकारियों ने गुरूवार से शुरू हो रहे रमजान के दौरान मस्जिदों में जाने वाले लोगों की संख्या सीमित करने का प्रयास किया है।