दिल्ली

नरेला में पार्षद ने किया धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली/टीम एक्शन इंडिया
दिल्ली नगर निगम 2022 का चुनाव संपन्न हो चुका है। आम आदमी पार्टी को नगर निगम में बहुमत प्राप्त हुआ है। जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त निगम पार्षद अपने-अपने वार्डों में कार्यकर्ताओं और वार्ड की जनता का आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 1 नरेला से भारी मतों से विजय प्राप्त करने वाली आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त पार्षद श्वेता कमल खत्री ने कार्यकर्ताओंं और वार्ड की जनता के लिए धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। वार्ड 1 नरेला से आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त निगम पार्षद श्वेता कमल खत्री ने नरेला के कंफर्ट जोन में रविवार को वार्ड की जनता व पार्टी कार्यकतार्ओं के लिए धन्यवाद कार्यक्रम व सह भोज का भव्य आयोजन किया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में निगम पार्षद सविता कमल खत्री ने पहले बुजुर्गों का सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद कार्यकतार्ओं ने बारी-बारी से पुष्पगुच्छ देकर निगम पार्षद का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद श्वेता कमल खत्री ने वार्ड की जनता को भारी मतों से विजय हासिल कराने पर धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर मुझे टिकट दिया तो जनता ने उस पर जीत की मोहर लगाई है। अब हमारा फर्ज है कि जनता ने जो भरोसा दिखाया है उस पर पूर्ण रुप से खरा उतर कर काम करने का है। मैं नरेला वार्ड में विकास कार्यों की झड़ी लगा दूंगी। मैं नरेला वार्ड को सबसे सुंदर वार्ड बनाकर दिखाऊंगी। मैं पुन: आप सबका दिल से आभार व्यक्त करती हूं। इस दौरान विशाल सह भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button