भाजपा अध्यक्ष ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

हल्द्वानी । एएनएन (Action News Network)
केंद्र की मोदी सरकार पार्ट टू का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत के हित में घोषित किया है, जो जीडीपी का करीब 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आमआदमी को टैक्स में राहत देने, धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक कानून बनाने, नागरिकता संशोधन विधेयक, किसानों के कल्याण, एक देश एक राशन कार्ड, मोटर वाहन कानून, हर घर में पेयजल उपलब्ध कराने जैसी तमाम बेहतर कार्य किया है। भगत ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को 10 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य दिया गया है।
11 जून से संपर्क अभियान प्रारंभ होकर 17 जून तक चलेगा, इसके तहत प्रत्येक दो कार्यकर्ता मिलकर 25-25 घरों का चयन करेंगे। 70 विधानसभाओं में इतनी ही वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। आत्मनिर्भर भारत पैकेज के लिए राज्य में 11 जून से 30 जून तक विभिन्न समूहों से पैकेज को लेकर चर्चा की जाएगी। आज से सात जून तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 प्रेस कांफ्रेंस की जाएंगी। 11235 वाट्सअप ग्रुप बनाने का लक्ष्य रखा गया है, इसमें से 5520 ग्रुप बनाये जा चुके हैं। इसके अलावा लोगों को पांच लाख माॅस्क व पांच लाख सेनेटाइजर बांटने का भी लक्ष्य रखा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, संजय दुम्का, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत भी मौजूद थे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT