हरियाणा

भारत में आईटी क्षेत्र के विकास का श्रेय जाता है पूर्व पीएम राजीव गांधी को: प्रियंका हुड्डा

टीम एक्शन इंडिया/पानीपत
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर रविवार को पानीपत ग्रामीण विधानसभा के गांव बिन्झौल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका हुड्डा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका हुड्डा सहित गांव बिन्झौल के ग्रामीणों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका हुड्डा ने कहा कि राजीव गांधी जी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया। राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं के लिए एक सपना देखा था और वे हमेशा कहते थे कि सबसे बड़ी देशभक्ति इस चीज में है कि आने वाली पीढि के लिए देश में विकास की कैसी राह तैयार हो रही है। वर्तमान समय में भारत आईटी के क्षेत्र में सबसे आगे है जिसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ही जाता है। उनके प्रयास से ही देश के युवाओं को आईटी के क्षेत्र में रोजगार मिला है। उन्होंने ही सर्वप्रथम महिलाओं को अपने अधिकार दिलाने के लिए महिला सशक्तिकरण की पहल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button