खेल-खिलाड़ी

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित, यहां देखें स्पोर्ट्स विनर्स लिस्ट

नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में वार्षिक राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान किया। बैडमिंटन स्टार चिराग शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को खेल रत्न दिया गया तो भारतीय स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित 26 एथलीटों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर बन गए, जिनको नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स में अर्जुन पुरस्कार मिला है। मंगलवार 9 जनवरी को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ये सम्मान मिला। शमी के अलावा देश के 25 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी ये सम्मान मिला है। मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ सालों में दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में हुए वनडे विश्व कप में भी कमाल किया था और वे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे।

मोहम्मद शमी देश के 58वें क्रिकेटर हैं, जिन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इनमें 12 महिला क्रिकेटर भी शामिल हैं। शमी से पहले भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और तमाम खिलाड़ियों को ये सम्मान मिला है। 2021 में आखिरीबार शिखर धवन को इस सम्मान से नवाजा गया था। 2022 में कोई भी क्रिकेटर इस अवॉर्ड को हासिल नहीं कर पाया था, लेकिन अब शमी को ये सम्मान मिला है।

बता दें कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे मोहम्मद शमी से जब अर्जुन अवॉर्ड को लेकर एएनआई ने पूछा तो उन्होंने कहा कि ये एक सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा था, "ये पुरस्कार एक सपना है, जिंदगी बीत जाती है और लोग ये अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं। मुझे खुशी है कि मुझे ये पुरस्कार मिल रहा है। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना एक सपने जैसा है, क्योंकि मैंने अपने पूरे जीवन में कई लोगों को यह पुरस्कार प्राप्त करते देखा है।"

यहां देखिए सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट…

 
मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023
खिलाड़ीखेल
चिराग चन्द्रशेखर शेट्टीबैडमिंटन
रंकीरेड्डी सात्विक साई राजबैडमिंटन
  
खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023
खिलाड़ीखेल
ओजस प्रवीण देवतालेआर्चरी
अदिति गोपीचंद स्वामीआर्चरी
श्रीशंकर एमएथलेटिक्स
पारुल चौधरीएथलेटिक्स
मोहम्मद हुसामुद्दीनमुक्केबाजी
आर वैशालीशतरंज
मोहम्मद शमीक्रिकेट
अनुश अग्रवालघुड़सवार
दिव्याकृति सिंहघुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागरगोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठकहॉकी
पुखरामबम सुशीला चानूहॉकी
पवन कुमारकबड्डी
रितु नेगीकबड्डी
नसरीनखो-खो
पिंकीलॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमरशूटिंग
ईशा सिंहशूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधूस्क्वाश
अयहिका मुखर्जीटेबल टेनिस
सुनील कुमारकुश्ती
एंटीमकुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवीवुशु
शीतल देवीपैरा आर्चरी
इलूरी अजय कुमार रेड्डीब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादवपैैरा कैनोइंग
  
खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (रेगुलर कैटिगरी)
कोचखेल
ललित कुमारकुश्ती
आर बी रमेशशतरंज
महावीर प्रसाद सैनीपैरा एथलेटिक्स
शिवेंद्र सिंहहॉकी
गणेश प्रभाकर देवरुखकरमलखंब
  
लाइफ टाइम कैटिगरी
कोचखेल
जसकीरत सिंह ग्रेवालगोल्फ
भास्करन ईकबड्डी
जयन्त कुमार पुसीलालटेबल टेनिस
  
लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023
खिलाड़ीखेल
मंजूषा कंवरबैडमिंटन
विनीत कुमार शर्माहॉकी
कविता सेल्वराजकबड्डी
  
मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसरकुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाबप्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्रद्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button