दिल्ली

भाजपा युवा मोर्चा के रंग दे बसंती कार्यक्रम में उमड़ा युवाओं का जनसैलाब

टीम एक्शन इंडिया/सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नवीन बंटी द्वारा मांडोठी में शहीदी दिवस पर आयोजित रंग दे बसंती कार्यक्रम में 6 से 7 हजार लोगों के उमड़े जनसैलाब को भाजपा प्रदेश प्रभारी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिप्लब देब, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ अरविंद कुमार शर्मा ने संबोधित किया। प्रदेश भाजपा प्रभारी विप्लब देब ने रंग दे बसंती कार्यक्रम में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा वीरों की भूमि है। हरियाणा के वीरों ने देश की रक्षा करते हुए राष्ट्र का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने का काम किया है। यह वीरों का हरियाणा है और जो पार्टी वीरों का सम्मान नहीं करता, हरियाणा जनता उनका सम्मान नहीं करती। इसलिए अगले चुनाव एक बार फिर हरियाणा की जनता पीएम मोदी का साथ देगी लगातार तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है। बिप्लब देब ने धनखड़ के आग्रह पर बंगाली में देशभक्ति का गीत भी गाकर सुनाया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड ने कहा कि युवा मोर्चा आज पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर क्रांतिकारियों की याद में कार्यक्रम आयोजित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित कर रहा है। मांडौठी क्रांतिकारियों की कर्मभूमि रहा है। झज्जर के युवा मोर्चा अध्यक्ष नवीन बंटी ने क्रांतिकारियों की कर्मभूमि शहीदी सम्मान कार्यक्रम आयोजित युवाओं में देश भक्ति का नया जोश व जज्बा पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यह बात पता होनी चाहिए कि कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह का गांव बंगा पाकिस्तान को दे दिया।
शहीद भगत सिंह चाचा सरदार अजीत सिंह ने इसी दुख में 15 अगस्त 1947 को अपने प्राण त्याग दिए। कांग्रेस ने एक परिवार को आगे बढ़ाने के लिए अनेकों नेक क्रांतिकारियों के बलिदान को छुपाने का पाप किया है। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पार्टी में देशभक्ति से ओत-प्रोत नया माहौल पैदा किया है।
यह माहौल युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए आज प्रदेश भर में रंग दे बसंती कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। धनखड़ ऐसे नेता जो हर क्रांतिकारी के घर पर पहुंचकर मान-सम्मान देने का काम करते हैं। पार्टी का हर युवा अमर शहीदों के इतिहास को जानने को आतुर रहता है। यह बड़ा बदलाव है। वक्ताओं ने नवीन बंटी द्वारा बड़े स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
रंग दे बसंती कार्यक्रम के आयोजक एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नवीन उर्फ बंटी ने कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़, सांसद डॉ अरविंद शर्मा सहित कार्यक्रम में पंहुची 6 से 7 हजार लोगों की भारी भीड़ का स्वागत करते हुए कहा कि वीर क्रांतिकारियों की कर्मस्थली मांडौठी में शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी से युवा मोर्चा हर कार्यकर्ता अपने आपको धन्य मान रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में पंहुचे सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान, रोहतक लोकसभा संयोजक आनंद सागर, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना सहित गांवों के सरपंच, जिला पार्षद, नगर पार्षद, पूर्व सरपंच, पूर्व जिला पार्षद, पूर्व पार्षद , युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष , भाजयुमो कार्यकर्ता व हजारों की संख्या में हलका वासियों ने मांडोठी पहुँचकर शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button