सीओ के आश्वासन पर व्यापारियों का धरना खत्म

नई टिहरी । एएनएन (Action News Network)
थानाध्यक्ष के व्यापारी पुत्र को थप्पड़ मारने के मामले में स्थानीय व्यापारियों का बाजार लबगांव में चल रहा धरना सीओ धन सिंह तोमर के आश्वासन के बाद खत्म कर दिया है। शनिवार को स्थानीय व्यापारियों से बातचीत करते हुये सीओ धन सिंह तोमर ने आश्वासन दिया कि मामले में एक सप्ताह के भीतर जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी।
शुक्रवार को थाने में पहुंचे व्यापारी पुत्र को थानाध्यक्ष ने थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद लंबगांव बाजार में रोष व्याप्त हो गया था। व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर चक्काजाम सहित धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। खबर मिलने पर सीओ टिहरी धन सिंह तोमर यहां पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों से मिलकर उन्हें समझाया। व्यापारियों को उचित कार्यवाही के साथ थानाध्यक्ष पर कार्रवाई का भरोसा देने के बाद व्यापारी अपना धरना समाप्त करने पर सहमत हो गए। व्यापारियों से सीओ के सामने थानाध्यक्ष को हटाने की अपनी मांग रखी। इस मौके पर मुरारी लाल खंडवाल, रोशन रागड़, मुरारी सिंह रागड़, त्रिलोक रावत, केशव सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT