दिल्ली

दिल्ली भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले झुग्गी विस्तार अभियान के अंतर्गत दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा. अल्का गुर्जर एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने 252 झुग्गी क्लस्टरों में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की हें झुग्गी क्लस्टरों में रह रहे लोग उत्साह के साथ भाजपा के सदस्य बन रहे है क्योंकि वह केजरीवाल सरकार से निराश हैं और समझ चुके हैं की भाजपा ही उनकी बस्तियों को विकास से जोड़ेगी। उन्होंने कहा है की गत 10 साल में अरविंद केजरीवाल सरकार के डयूसिब विभाग ने झुग्गी बस्तियों में जनकल्याण का बिल्कुल काम नहीं किया है और आज भी Þझुग्गी बस्ती तोड़ने के आदेश दे रही है, उसी से हताश झुग्गी बस्ती वाले अपने जीवन परिवर्तन के लिए भाजपा को चुनने को तैयार हैं।

मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने पीली कोठी झुग्गी बस्ती में चांदनी चौक मंडल अध्यक्ष रोहित शर्मा के साथ सदस्यता अभियान चलाया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान सह प्रभारी राजकुमार भाटिया ने आदर्श नगर में सुनिता कांगड़ा ने झुग्गी क्लस्टर पंजाबी बाग में, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक सुशील चौहान ने सराय काले खान में सदस्यता अभियान चलाया। भाजपा विधायक, पार्षद, प्रदेश, जिला, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आज के सदस्यता अभियान में भागीदार बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button