दिल्ली

दिल्ली कांग्रेस 280 ब्लॉकोंमेंजल संकट से त्रस्त जनता को निजात दिलाने के लिए करेगी प्रदर्शन: देवेन्द्र यादव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में प्रतिदिन बढ़ते जल संकट का हल निकालने में विफल दिल्ली सरकार के खिलाफ पानी की समस्या से त्रस्त जनता को तुरंत राहत देने की मांग को लेकर सभी 280 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आज दिल्ली कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली के सभी ब्लाक अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में यह घोषणा की और सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिए कि जनता की मुख्य जरुरत जल से जुड़े मुद्दे पर पूरी दिल्ली में क्षेत्रीय लोगों सहित ब्लाक व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल करना होगा।

उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न है कि समय रहते दिल्ली सरकार यमुना में घटते जल स्तर के चलते जलापूर्ति के लिए पहले कदम नहीं उठाती। सत्तारुढ़ दल की निष्क्रियता के कारण प्रति वर्ष दिल्ली की जनता जल संकट से जूझती है, जिसके लिए हम दशकों से लड़ाई लड़ रहे है। देवेन्द्र यादव ने कहा कि जब सातों संसदीय सीटों पर भाजपा के सांसद है तो क्यों दिल्ली की जनता केन्द्र सरकार की प्रशासनिक निष्क्रियता और दोहरी नीति का शिकार हो रही है।

सर्वविदित है दिल्ली पानी के लिए हरियाणा पर अधिक आश्रित है, जहां भाजपा की सरकार होने के कारण प्रति वर्ष भीष्ण गर्मी में दिल्ली की जनता को जल संकट से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अगर दिल्ली की जनता के प्रति अपना दायित्व निभाऐं तब दिल्ली को जल संकट की समस्या निजात मिल जाए परंतु सांसदों की नाकामी का ही परिणाम रहा है कि भाजपा को हर चुनाव में संसदीय प्रत्याशी बदलने पड़ रहे है।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button