दिल्ली

दिल्ली की जनता को स्वच्छ जल महुैया कराये दिल्ली सरकार: भारत सिंह राघव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या से लोगों को आज भी जूझना पड़ रहा है। दिल्ली की कई कॉलोनियों में पानी न आने के कारण लोगों को मजबूर होकर बाजार से महंगे दामों पर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है और आम आदमी पार्टी कहती है कि हम दिल्ली की जनता को मुफ्त पानी दे रहे है। श्री राघव ने बताया कि आज दिल्ली की कई कॉलोनियों में दिल्ली जल बोर्ड का गंदा पानी आ रहा है, जिसे पीना तो दूर की बात है उससे कपड़े भी नहीं धोये जा सकते है।

कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता को धोखा देने का कार्य किया है, जो वादे आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता से किये थे, वह पूरे नहीं हुए है, जिसके चलते दिल्ली की जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आप व भाजपा के राज में महंगाई अपने चरमसीमा पर पहुंच चुकी है, रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाली वस्तुओं के दाम आसमान को छू रहे है, जिस कारण से गरीब वर्ग का बजट बिगड़ रहा है और वह परेशान हो रहा है। लेकिन सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को महंगाई कम करने की ओर ध्यान देना चाहिए।

 

की जनता को परेशान न होना पडेÞ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button