![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/06/death.jpg)
दिल्ली में एक दिन में 4 महीने जितनी बारिश
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली में बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 5 लोगों की जान गई थी। शुक्रवार रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गड्ढे में 3 मजदूर गिर गए थे। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भरा था। सुबह तीनों मजदूरों के शव निकाले गए हैं।
शनिवार (29 जून) को 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और मंडी में 29-30 जून के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी दो दिन भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
दिल्ली के लिए हमारा वेदर फोरकास्ट मॉडल फेल हुआ दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण सड़कों पर 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसके बाद कटऊ ने कहा कि हमारा वेदर मॉडल दिल्ली की बारिश के बारे में पूवार्नुमान लगाने में विफल हो गया। 26 जून को कटऊ ने 29 और 30 जून को दिल्ली में बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई थी, लेकिन शुक्रवार (28 जून) सुबह की मूसलाधार बारिश की किसी को उम्मीद नहीं थी।
28 जून के लिए सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और वढ तक मानसून की पूर्वी शाखा के कारण अधिक वर्षा नहीं हो रही थी।
मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से अचानक एक धारा आ गई। किसी को इतनी अधिक नमी की उम्मीद नहीं थी। मॉडल इसे पकड़ नहीं पाया। दिल्ली के अलावा मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, वढ और राजस्थान के बचे हुए हिस्सों को भी कवर कर लिया। कटऊ का अनुमान है कि मानसून दो दिन में देश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो यह तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही पूरे देश को कवर कर लेगा।