उम्र 22 की, वारदात की 47, महिला से लूटपाट करने में दबोचा

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
राजधानी दिल्ली के आजादपुर इलाके में चलते ई रिक्शा में सवार महिला से बाइक सवार बदमाश ने फोन लूट लिया। वारदात के बाद गश्त कर रही मॉडल टॉउन थाना पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। आरोपित की पहचान संगम पार्क, राणा प्रताप बाग निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से महिला से लूटा फोन वारदात में इस्तेमाल बाइक और चाकू भी जब्त कर लिया है। आरोपित अपनी उम्र से दुगनी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
डीसीपी ऊषा रंगनानी ने बुधवार को बताया कि गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर थानास्तर पर इलाके में गश्त तेज कर दी है। जिससे बदमाश अपनी वारदात को अंजाम नहीं दे सके और नागरिकों को वह सुरक्षित जिला दे सके। बीते मंगलवार को शिकायतकर्ता शशि राजोरिया अपने पति के साथ बैटरी रिक्शा से अपने मामा के घर वापस जा रही थी। जब उनका रिक्शा आजादपुर के पास पहुंचा तो काले रंग की एक मोटरसाइकिल अचानक उनके करीब आ गई और बाइक सवार व्यक्ति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया।
आरोपित आजादपुर की ओर भाग गया। शिकायतकर्ता के पति प्रदीप ने मदद के लिए जोर-जोर से चिल्लाया। कांस्टेबल संतोष और प्रेम पेट्रोलिंग ड्यूटी कर रहे थे, उनकी आवाज सुनी और काली मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की और स्नैचर को उसकी बाइक सहित दबोच लिया। शिकायतकर्ता भी वहां पहुंच गया। उसने स्नैचर को पहचान लिया और कहा कि यह वही व्यक्ति है जिसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया था।
आरोपित की तलाशी लेने पर चाकू और फोन जब्त किया। आरोपित अभिषेक भारत नगर थाना पुलिस का घोषित बदमाश (बीसी) है। वह स्नैचिंग, चोरी, हथियार अधिनियम और दिल्ली उत्पाद शुल्क अधिनियम के 47 मामलों में शामिल पाया गया है। वह नशे का आदी है,जिसको लेने के लिये वह वारदातों को अंजाम देता है। वह कई बार जेल भी जा चुका है, लेकिन बाहर आते ही वह वारदात करने लग जाता है। वह वारदात में आए सामान को कहां और किसको बेचता है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर उसे भी पकड़ने की कोशिश कर रही है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT