दिल्ली में अब 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खुल सकेंगे निजी दफ्तर

नई दिल्ल। एक्शन इंडिया न्यूज़
दिल्ली में अब 50 फीसदी उपस्थिति के साथ निजी कार्यालय खुल सकेंगे। वहीं बाजारों में ऑड ईवन का नियम और वीकेंड कर्फ्यू फिलहाल जारी रहेगा। यह निर्णय दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को लिया है।
बैजल ने आज अरविंद केजरीवाल की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बाजारों में ऑड ईवन का नियम खत्म करने और वीकेंड कर्फ्यू को हटाने की मांग की थी। हालांकि एलजी ने केजरीवाल की तीसरी मांग निजी दफ्तरों को 50 फीसदी उपस्थिति के साथ खोले जाने के प्रस्ताव को मान लिया है।
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सप्ताहांत में कर्फ्यू हटाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार जब तक नियंत्रित नहीं हो जाती है तब तक पाबंदियों को जारी रखना जरूरी है। ऐसे में दिल्ली सरकार को यथास्थिति बनाए रखनी होगी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार का दावा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण का पीक खत्म हो चुका है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आज अपने बयान में कहा है कि कोरोना संक्रमण के मामले दिल्ली में तेजी से कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को राजधानी में 12,306 नये कोरोना के मामले आए थे। शुक्रवार को नये संक्रमण के मामलों में और कमी होने की उम्मीद है। आज नये कोरोना के मामले 10,500 के आसपास रह सकते हैं।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT