पंजाब में धान की खरीद कल से शुरु करे केन्द्र सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली। एक्शन इंडिया न्यूज़
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में धान की खरीद में हो रही देरी से वहां का किसान परेशान है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि पंजाब में कल से ही धान की खरीद शुरु की जाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान लाखों क्विंटल धान अपने ट्रॉलियों में लेकर मंडियों के बाहर खड़ा है। ऐसे में सरकार को किसानों के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने धान की खरीद को 10 दिन टाल कर किसानों को संकट में डाल दिया है। यह फैसला तर्कसंगत नहीं है।
केजरीवाल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने कलेश छोड़कर इस समय किसानों की मदद करनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर धान की खरीद को जल्द शुरु करने की मांग की थी। लेकिन केन्द्र सरकार का तर्क है कि बारिश के कारण धान में अभी अत्याधिक नमी है। जिसके कारण हरियाणा और पंजाब में धान की खरीद को 10 दिन टाला गया है। केन्द्र का कहना है कि अधिक नमी युक्त धान को खरीदने से उसके चावल खराब होने का डर है। इसी वजह से खरीद को 10 दिन टाला गया है।
रूस-यूक्रेन यु्द्ध का 47वां दिन: यूक्रेन ने रूसी सैनिकों की बर्बरता पर दुनिया का ध्यान खींचा
12 April 2022 12:32 PM GMTलगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक लुढ़का
12 April 2022 12:28 PM GMTभारत ने नए साल के जश्न से पहले श्रीलंका पहुंचाया 11 हजार मीट्रिक टन चावल
12 April 2022 12:22 PM GMTनए पोस्टर के साथ जारी हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' की रिलीज डेट
12 April 2022 11:37 AM GMT
लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 666 अंक तक ...
12 April 2022 12:28 PM GMTतिरुमाला बालाजी मंदिर में भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल
12 April 2022 10:49 AM GMTहमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प की ओर अग्रसर: धामी
12 April 2022 10:36 AM GMTकांग्रेस पार्षद हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी की मौत की भी सीबीआई जांच...
12 April 2022 10:06 AM GMTउप्र को जल्द मिलेगा बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे : योगी आदित्यनाथ
12 April 2022 8:43 AM GMT